राज्य
इन्दौर (ईएमएस) मध्यप्रदेश जल अभियान परिषद की जिला समन्वयक ऋतुजा पहाड़े के मुख्य आतिथ्य में वामा साहित्य मंच द्वारा श्रीमध्यभारत हिंदी साहित्य समिति सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशिष्ट कार्यक्रम कविताओं में नारी और नीर शीर्षक से कल 14 मार्च को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं द्वारा नारी और नीर विषय पर आधारित कविताएं सुनाई जाएगी। संस्था अध्यक्ष ज्योति जैन व सचिव स्मृति आदित्य ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक दिव्या मंडलोई, प्रीति दुबे व संगीता परमार होंगी। आनंद पुरोहित/ 12 मार्च 2026