नई दिल्ली (ईएमएस)। मार्च की शुरुआत में ही देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी का असर दिखने लगा है। दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि 15 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत हैं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी और हल्की बारिश, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट है। मार्च की शुरुआत में ही देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी का असर दिखने लगा है। दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि 15 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत हैं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी और हल्की बारिश, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट है। देश के अलग-अलग राज्यों में मार्च में ही गर्मी सताने लगी है। दिल्ली में भी दोपहर में गर्मी पसीने छुड़ा रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद दिल्ली सहित यूपी-पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन सुबह के समय गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गुरुवार दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी 14 से 16 मार्च के बीच मौसम बदल सकता है। इन राज्यों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 12 से 17 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/मार्च /2026