राज्य
12-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। एनसीईआरटी की नई अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक में भारतीय लेखकों को अधिक महत्व दिया गया है। अब इसमें तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती, सुधा मूर्ति, रवींद्रनाथ टैगोर जैसे भारतीय लेखकों के पाठ शामिल हैं। पाठ्यपुस्तकों की संख्या दो से घटाकर एक और पाठों की संख्या 29 से 16 कर दी गई है, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय लेखकों के समान पाठ हैं। कक्षा 9 की नई पुस्तक कावेरी में भारतीय ज्ञान प्रणाली के तत्व भी हैं। एनसीईआरटी की अंग्रेजी की नई पाठ्यपुस्तक में तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती, राज्यसभा सदस्य सुधामूर्ति, नगा लेखक टेम्सुला आओ, रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे लेखकों के पाठ शामिल किए गए हैं। 2006-07 से 2025-26 के शैक्षणिक सत्रों के बीच स्कूलों में पढ़ाई गई पिछली पाठ्यपुस्तकों में 29 पाठों में से 15 अंतरराष्ट्रीय लेखकों के लिखे हुए थे। इस विषय के लिए पाठ्यपुस्तकों की संख्या दो से घटाकर एक की गई है और पाठों की संख्या 29 से घटाकर 16 कर दी गई है, जिसमें भारतीय लेखकों और अंतरराष्ट्रीय लेखकों के समान संख्या में पाठ हैं। कक्षा 9 की नई अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक कावेरी एक कहानी से शुरू होती है, जो सुधामूर्ति की 2004 में प्रकाशित पुस्तक हाउ आइ टाट माइ ग्रैंड मदर टु रीड एंड अदर स्टोरीज से ली गई है। यह पूर्व की पाठ्यपुस्तकों कक्षा-9 के लिए सुब्रह्मण्यम भारती, सुधामूर्ति, टैगोर आदि के पाठ शामिल पिछली पाठ्यपुस्तकों में कुल 29 में से 15 पाठ अंतरराष्ट्रीय लेखकों के थे। यह पूर्व की पाठ्यपुस्तकों बीहाइव और मोमेंट्स का स्थान लेगी। इस पाठ्यपुस्तक में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आइकेएस ) के तत्व शामिल हैं और इसमें 16 पाठ हैं जिनमें से आठ भारतीय लेखकों द्वारा हैं, जिनमें सुब्रह्मण्य भारती, सुधामूर्ति, टेम्सुला आओ, मित्रा फुकन और रवींद्रनाथ टैगोर शामिल हैं। इसमें छह विदेशी लेखक जैसे डेविड रोथ, चार्ल्स स्वेन, ब्रायना टी. पर्किन्स, राबर्ट लैंगले, माया एंथनी और आइरीन चुआ भी शामिल हैं। पुस्तक में एक गुमनाम कविता गिफ्ट आफ ग्रेस : आनरिंग आवर विकेशंस और एक साक्षात्कार आधारित लेख द वर्ल्ड ऑफ लिमिटलेस पासिबिल्टीज भी शामिल है, जिसमें पैरा ओलंपिक एथलीट दीपा मलिक का साक्षात्कार है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/मार्च /2026