खेल
12-Mar-2026


इंडियन वेल्स (ईएमएस)। अमेरिका के जैक ड्रेपर ने यहां खेले जा रहे बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए पांच बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हरा दिया। ड्रेपर ने पहला सेट हारने के बाद अच्छी वापसी करते हुए चौथे दौर में जोकोविच को 4-6, 6-4, 7-6 (5) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब क्वार्टर फाइनल में ड्रेपर का सामना रुस के दानिल मेदवेदेव से होगा। इससे पहले मेदवेदेव ने एक अन्य मैच में एलेक्स मिशेलसन को 6-2, 6-4 से हराया। ड्रेपर के खिलाफ मुकाबले के तीसरे सेट में जोकोविच 6-5 से आगे थे पर इसके बाद ड्रेपर ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया। ड्रेपर ने कहा कि वह सर्बियाई स्टार के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार थे। ये दूसरी बार है जब इस साल जोकोविच हारे हैं, इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज़ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। गिरजा/ईएमएस 12 मार्च 2026