खेल
12-Mar-2026


चंडीगढ़ (ईएमएस)। इस माह के अंत में शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नोमेंट में पंजाब किंग्स की टीम अपने शुरुआती चरण के दो मैच मुल्लांपुर के अपने घरेलू मैदान में खेलेगी। ये मुकाबले महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये मुकाबले टूर्नामेंट के पहले चरण के 20 मैचों का हिस्सा हैं। 31 मार्च को गुजरात से होगा पहला मुकाबला पंजाब की टीम मुल्लांपुर स्टेडियम में इस सत्र का पहला मुकाबल 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से खेलेगी। पंजाब किंग्स के प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला विशेष रहेगा क्योंकि टीम अपने नए घरेलू मैदान पर सत्र की शुरुआत करेगी। 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा दूसरा मैच वहीं पंजाब दूसरा मुकाबला 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। घरेल मैदान प होने वाले इन दोनों ही मुकाबलों के लिए क्रिकेट प्रशंसक उत्साहित हैं। पहले चरण में कुल 20 मुकाबले आयोजित खेले जाएंगे। वहीं बचे हुए मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी होगा। महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर पंजाब किंग्स का नया घरेलू मैदान है। इस नये स्टेडियम में पिछले सत्र में भी कई मुकाबले खेले गये थे। इस दौरान यहां प्रशंसकों की भारी भीड़ रही। इस स्टेडियम में मैच होने से चंडीगढ़, मोहाली के अलावा करीबी इलाकों के क्रिकेट प्रशंसकों को लीग मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। गिरजा/ईएमएस 12 मार्च 2026