खेल
12-Mar-2026


पाक खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार लंदन (ईएमएस)। यहां हुई द हंड्रेड की नीलामी में महिला क्रिकेटर ऋचा घोष सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। ऋचा को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पाउंड 50,000 (लगभग 61 लाख रुपये) में खरीदा है। ऋचा अब भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के साथ खेलती नजर आएंगी। वहीं मंधाना को पहले ही 90,000 पाउंड (करीब 1.1 करोड़ रुपये) में टीम से जोड़ लिय गया था। भारत की ही दीप्ति शर्मा को सबसे पहले नीलामी में आधारमूल्य पर ही सनराइजर्स लीड्स ने उनके बेस प्राइस 27,500 पाउंड (लगभग 34 लाख रुपये) में खरीदा। वहीं भारत की ही शैफाली वर्मा और राधा यादव को किसी टीम ने शामिल नहीं किया। वहीं भारत की ही जेमिमा रोड्रिग्स को भी मंधाना की तरह पहले ही शामिल कर लिया गया था। उन्हें सदर्न ब्रेव ने 60,000 पाउंड (लगभग 74 लाख रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया है। इस तरह लीग में भारत की मंधाना, जेमिमा और ऋचा खेलती दिखाई देंगी। वहीं भारत की ही यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, काश्वी गौतम, शिखा पांडे, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, नंदानी शर्मा, आशा शोभना, राधा यादव; इन खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा। वहीं पाकिस्तान की महिला खिलाड़ियों को कोई खरीदारी नहीं मिला है। नीलामी में शामिल पाक की दो खिलाड़ी फातिमा सना और सादिया इकबाल को किसी भी टीम ने नहीं लिया। इस नीलामी में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। दोनों को पाउंड 210,000 (लगभग 2.59 करोड़ रुपये) में खरीदा गया। सोफी डिवाइन वेल्श फायर, बेथ मूनी को ट्रेंट रॉकेट्स। वहीं इंग्लैंड की ऑलराउंडर डैनी गिब्सन को सनराइजर्स लीड्स ने पाउंड 190,000 (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क को लंदन स्पिरिट ने पांउड 170,000 (लगभग 2.1 करोड़ रुपये) में खरीदा। ईएमएस 12 मार्च 2026