खेल
12-Mar-2026


हैदराबाद (ईएमएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को एफआईएच विश्व कप क्वालीफायर में इटली के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक पूल बी में तीन मैचों में सात अंक के साथ ही नंबर एक स्थान पर है। वहीं इटली पूल ए में दूसरे स्थान पर रही! भारतीय टीम की ओर से फॉरवर्ड नवनीत कौर ने अब तक सबसे अधिक चार चार गोल किये हैं और टीम को उनसे इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद इस मैच में भी रहेगी। दूसरी ओर इटली की फेडरिका कार्टा ने भी अब तक तीन गोल किये है और उनसे भारतीय टीम को सावधान रहना होगा। आंकड़ों पर नजर डालें भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने साल 2012 से अब तक एक दूसरे के खिलाफ सात बार खेली है जिनमें से उसे पांच बार जीत मिली है वहीं एक बार ही इटली जीती है जबकि एक मैच बराबरी पर रहा है। भारतीय टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 में जगह बनाना हमारी के लिये बड़ी बात है। खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने साथ ही कहा, हम यहां सिर्फ क्वालीफाई करने नहीं आए हैं। हम मैच दर मैच प्रदर्शन में सुधार करके टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं। सेमीफाइनल में हम पूरी ताकत लगा देंगे। इटली काफी प्रतिस्पर्धी टीम है ऐसे में हम अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेंगे। ईएमएस 12 मार्च 2026