वॉशिंगटन,(ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई शानदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें भारतीय शहर रोशनी से जगमगाते दिख रहे है। इस तस्वीर को आईएसएस के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें भारतीय उपमहाद्वीप अंधेरे आसमान के नीचे दिखाया गया है और उसमें लाइटों के गुच्छे एक जाल की तरह दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को उस समय खींचा गया जब स्पेसक्राफ्ट अरब सागर के ऊपर से गुजरा और हिमालय क्षेत्र की ओर चला गया। आईएसएस ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लिया गया भारत का अच्छी तरह से रोशन रात का शहर का नजारा, जब वह अरब सागर के ऊपर से उत्तर भारत में हिमालय की तरफ जा रहा था। फोटों में सड़कों के जाल से जुड़े शहर और छोटी चमकदार लाइटों से मार्क किए गए आस-पास के कस्बे दिख रहे हैं। स्पेसक्रॉफ्ट की लोकेशन ने उसे ऑर्बिट से शानदार तस्वीरें उतारने का मौका दिया। आर्बिट से देखने पर यह रोशन नजारा एक नेटवर्क जैसा दिखता है। यह देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इंसानी बस्तियों ने इलाके को रोशनी वाली भूल-भुलैया में बदल दिया है। बड़े मेट्रोपॉलिटन शहर इलाके के साथ एक क्लस्टर बनाते हैं, जबकि छोटी बस्तियां गलियारों को मैदानों और आबादी वाले गलियारों में पैटर्न को फैलाती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स रात में धरती की तस्वीरें लेने के लिए लॉन्ग एक्सपोजर सेटिंग्स वाले खास डिजिटल कैमरों का इस्तेमाल करते हैं। हाई-सेंसिटिविटी लेंस और एडजस्टेड एक्सपोजर टाइम शहर की रोशनी को शार्प रखने में मदद करत है। आईएसएस लगभग 28000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगाता है और धरती की साफ तस्वीरें लेता रहता है। पृथ्वी से लगभग 400 किमी दूर मौजूद स्पेसक्राफ्ट दिन में 16 बार हमारी पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इस दौरान यह शहरों, समुद्र तटों और मौसम प्रणाली की तस्वीरें लेता रहता है। आशीष दुबे /12 मार्च 2026