क्षेत्रीय
12-Mar-2026


कोण्डागांव (ईएमएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत मर्दापाल की सीमा क्षेत्र में देशी विदेशी मदिरा विक्रय हेतु एक कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान संचालन के लिये उपयुक्त स्थल पर भवन, दुकान किराये पर लिये जाने हेतु निविदा आमंत्रित की जाती है। इक्छुक निविदाकार, निविदा शर्तों के अधीन तकनीकी निविदा एवं वित्तीय निविदा के बाद लिफाफे एक बड़े लिफाफे में रख कर बंद लिफाफा दिनांक 30 मार्च 2026 को दोपहर 02ः30 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक सी.एस. एम.सी.एल. जिला-कोण्डागांव में जमा कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त निविदा पर विचार नहीं किया जाएगा। तकनीकी निविदा उसी दिन सायं 04 बजे निविदा मूल्याकन हेतु गठित उपसमिति के समक्ष खोला जाएगा। निविदा के नियम व शर्तों की जानकारी एवं निविदा प्रपत्र, जिला प्रबंधक सी.एस.एम.सी. एल. जिला-कोण्डागाव के पक्ष में कम्पोजिट विदेशी मंदिरा दुकान/भवन किराये पर लेने हेतु देय राशि रु 590/- (अक्षरी पाँच सौ नब्बे रूपये) (जी.एस.टी. सहित) का बैंक ड्राफ्ट (किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा जारी) जमा कर कार्यालयीन कार्यदिवस में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला प्रबंधक सी.एस.एम.सी. एल. जिला-कोण्डागांव से प्राप्त किया जा सकता है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/12 मार्च 2026