क्षेत्रीय
12-Mar-2026


उत्तर बस्तर कांकेर (ईएमएस)। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई की बीच संपादित किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि इसके लिए राज्य शासन के अधिकारियों के द्वारा एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण 13 मार्च को सुबह 10 से शाम 05 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय ट्रेनर श्री हिरेन्द्र सिन्हा एवं श्री दीपक कुशवाहा द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज नगरपालिका अधिकारी और सभी जनगणना प्रभारी लिपिकों को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/12 मार्च 2026