क्षेत्रीय
12-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। छिंदवाड़ा निवासी अर्णव कर्डे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। है। संतोष कर्डे और सीमा कर्डे के सुपुत्र अर्णव ने एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग और अटूट मेहनत के बाद ये गौरवशाली मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर परिवाजनों के सहित उनके परिचितों ने बधाई दी है। ईएमएस/मोहने/ 12 मार्च 2026