छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे के स्कूलों केा बंद कर शिक्षकों को निकलने के बयान को तथ्यहीन बताया है। सकसेना ने कहा कि राजनीतिक जमीन बचाने कांग्रेस नेता झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, प्रभावी और विद्यार्थियों के भविष्य के अनुरूप बनाने का काम पूरे देश में चल रहा हे। स्कूलों के समेकन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, न कि शिक्षा को कमजोर करना। शिक्षकों की दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया सामान्य प्रक्रिया है। इस पर कांग्रेस हायतौबा क्यूं मचा रही है। सक्सेना ने कहा कि बिना तथ्य और विषय पर अध्ययन के बयानबाजी कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं। ईएमएस/मोहने/ 12 मार्च 2026