छिंदवाड़ा (ईएमएस)। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने जनता से झूठ बोला और गुमराह किया। सरकार पहले कहती रही कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं होगी, पर्याप्त भंडारण है। ठीक अगले दिन दामों में वृद्धि कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की रसोई पर डाका डालने का पाप किया। जनता सिलेंडर के लिए एजेंसियों के सामने कतार में खड़ी है। जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी मंजू बैस ने कहा कि युद्ध की वजह से यदि ऐसे हालात बनना ही थे तो सरकार ने झूठ क्यों बोला कि रसोई गैस का पर्याप्त भंडारण है। एक सिलेंडर के लिए जनता पर इतने नियम थोप दिए गए कि वह सिलेंडर लेने से पहले नियमों की पूर्ति करने में जुटी है। उसकी जरूरतों को पूरा करने की बजाए सरकार नियमों को थोपकर अपने जिम्मेदारियों से हाथ खींच रही। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी को दबाने और छिपाने के लिए अलग-अलग हत्थकंडे अपने की बजाए जनता के हित में अविलम्ब रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति के लिए इंतजाम करें साथ ही तत्काल बढ़ी हुई कीमतों को वापस ल। ईएमएस/मोहने/ 12 मार्च 2026