छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जबलपुर मे चल रही अंतर जिला अंडर 18 क्रिकेट प्रतियागिता का खिताब छिंदवाड़ा ने जीत लिया। फाइनल में छिंदवाड़ाटीम जबलपुर को हराकर विजेता बनी। फाइनल में छिंदवाड़ा टीम के कप्तान ने 138 रनों की नाबाद पारी खेली। जबलपुर के एमपीसीए क्रिकेट मैदान में फाइनल मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छिंदवाड़ा ने 46.3 ओवर में 218 रन बनाए। इसमें 138 रन नाबाद कप्तान सेजल भादे ने बनाए। 33 रनों का योगदान युग डेहरिया ने दिया। जबलपुर के गेंदबाज कौशिक सिंग ने 6 विकेट लिए। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर 47 ओवर में 212 रनों पर आल आउट हो गई। छिंदवाड़ा के गेंदबाज युग डेहरिया, युवराज चौहान, अर्नव सिरपुरकर, एकलव्य चंद्रवंशी व वेदान्त जंघेला ने 2-2 विकेट लिए। मैच छिंदवाड़ा ने 6 रनों से जीतकर खिताब अपने नाम किया। इसके पहले क्वार्टर फाइनल में छिंदवाड़ा नरसिंहपुर को और सेमीफाइनल में कटनी को हराकर फाइनल में पहुंची। टीम के कोच श्रांत चन्देल थे। छिंदवाड़ा की टीम में सेजल भादे(कप्तान), युग डेहरिया, अर्नव सिरपुरकर, यथार्थ डेहरिया, एकलव्य चंद्रवंशी, वेदांत जंघेला, युवराज सिंह चौहान , वरुण शुक्ला, अभ्युदय वर्मा, शौर्य चौरसिया, विनय माहेश्वरी, जीत रघुवंशी, समर्थ हिरकने, अयन राठौर व वैभव टांडेकर शामिल रहे। छिंदवाड़ा को विजेता बनने पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ,सचिव आशीष त्रिपाठी, कोच असलम खान, देव खरे, विनोद जोशी, चेतन्य सेमेकर, अभिषेक वर्मा बधाई दी है। ईएमएस/मोहने/ 12 मार्च 2026