क्षेत्रीय
12-Mar-2026


द्वितीय परीक्षा में वे विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं या किसी कारण से परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं। इसके अलावा जो विद्यार्थी अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना अनिवार्य होगा और प्रथम परीक्षा में लिए गए विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। ईएमएस/मोहने/ 12 मार्च 2026