राज्य
13-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। रोहिणी सेक्टर-20 के पार्क में वर्षा और कॉलोनी का गंदा पानी जमा हो गया है। छठ घाट में तीन फीट से अधिक पानी है, जिससे पार्क का 25 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न है। हजारों निवासी प्रभावित हैं, जो टहलने आते थे। रोहिणी सेक्टर-20 के डिस्ट्रिक्ट पार्क में वर्षा के पानी की पूरी तरह से निकासी नहीं हो पाई थी, अब कालोनी का पानी पार्क में जमा हो गया है। पार्क में बना छठ घाट में लगभग तीन फीट से अधिक पानी है, साथ ही पार्क के खाली मैदान में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पार्क का तकरीबन 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जलमग्न होने की वजह से आसपास के लगभग आधा दर्जन रिहायशी क्षेत्रों के लोग प्रभावित है। निकासी न होने की वजह से पास की कालोनी का गंदा पानी पार्क में आ जाता है। पार्क की ढलाव होने के कारण घरों का गंदा पानी पार्क के मैदान और छठ घाट में भरा हुआ है। जिसकी वजह से पार्क में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा पार्क में लगे 100 से अधिक पेड़-पौधे भी नष्ट हो चुके है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/मार्च/2026