राज्य
13-Mar-2026


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम मड़वारानी के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। मृतक की पहचान 18 वर्षीय निखलेश कंवर जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम कमरीद सरगांव के रूप में कि गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि उक्त हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। अन्य घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जो देर रात कोरबा पहुंचे। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर कई ऐसे स्थान हैं। जहां आसपास के ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग को बीच से पार करते हैं। इस लापरवाही के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह मार्ग पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है। सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता है। 13 मार्च / मित्तल