क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी साही के अध्यक्ष बनने के बाद कुसमुंडा प्रथम आगमन ना केवल संगठन के लिए एक अच्छा संकेत लेकर आया बल्कि उन्होंने अपने ऊर्जावान् भाषण से पूरे क्षेत्र को एकता मे रहकर और संगठन को आगे ले जाने वचन लेने को कहा। उन्होंने कहा कि आगे का समय चुनौतिपूर्ण जरूर हैं, पर हमें हमारे संगठन मे इतनी ताकत कि हम किसी भी आंकड़े को कर के दिखा सकते हैं, उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री का साथ देने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी ही शुरुआत की जरुरत थी। हमें मजदूरों के मसीहा और कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के कद्दावर नेता केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन-प्रवेश पूरे जोशो खरोश के साथ किया गया, उन्होंने अपने जोशीले भाषण मे मजदूरों के हक़ की लड़ाई के इतिहास एवं आगे आने वाले कठिन परिस्थितियों से डटकर लड़ाई लड़ने एवं हक़ की आवाज बुलंद करने मजदूर साथियों को चार्जअप किया, उन्होंने बताया कि कोयला मजदूर सभा हमेशा राजनीति से परे रहकर मजदूरों की आवाज बनकर हमेशा रहा हैं और आगे भी रहेगा। क्षेत्रीय महामंत्री सह जेसीसी कुसमुंडा क्षेत्र अशोक कुमार साहू ने जमीनी रिपोर्ट और कर्मचारियों से मिलकर अपने नेतृत्व मे राजाराम साहू, विजय विश्वकर्मा एवं देवेंद्र मिश्रा साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य मनीष सिंह के साथ मिलकर सैंकड़ो नये सदस्यों को संगठन के साथ जोड़कर नये सदस्य-नया जोश-नया हुंकार थीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय कार्य किये। नये सदस्य जोड़ो अभियान, कुसमुंडा कार्यक्रम में कोरबा क्षेत्र के महामंत्री सुरेंद्र मिश्रा एवं मानिकपुर परियोजना अध्यक्ष सुगना बर्मन की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सह जेसीसी सदस्य अशोक कुमार साहू द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी), आर.एस. पाल, उपाध्यक्ष (के), सोनू प्रताप सिंह, मनीष सिंह, जनार्दन यादव, रामेश्वर वैष्णव, देवेंद्र सिंह, आर.के. तिवारी, संतोष कुमार सिंह, एल.पी. सिंह, बालम सिंह, मनीष मुर्मू, विकास पाठक, अनंत त्रिपाठी, अखिल मिश्रा, विनोद यादव, सुमंत कुमार, शोभन साहू, विजय विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा, नितिन शर्मा, प्रदीप गौतम, विशाल सिंह, रवि राठौर, गौरव दास, राहुल साहू, एवं समस्त एचएमएस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नये सदस्य को संगठन मे जोड़ने मे अशोक साहू महामंत्री के नेतृत्व में राजाराम साहू, विजय विश्वकर्मा एवं देवेंद्र मिश्रा (अप्पू) की अगुवाई में सैंकड़ो की संख्या में नये सदस्य देवेंद्र शर्मा (अप्पू), अनुभव मिश्रा, प्रांजुल शुक्ला, बालकिशोर द्विवेद, प्रकाश बैगा, राजकुमार साहू, अनुराग मिश्रा, अजय शर्मा, मनीष पटेल, आदर्श तिवारी, विकास दास, आदर्श मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, आदर्श द्विवेदी, राजकुमार विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा, विशाल सिंह, प्रदीप कुमार, गौरभ दास, आकाश, शिव नारायण साहू, प्रकाश साहू, राजेंद्र पटेल, रामनुज साहू, प्रदीप साहू, किशन सोनी, शिवम सोनी, आशुतोष शुक्ला, अक्षय द्विवेदी, अंकुश मिश्रा, शिवांक मिश्रा, शशिकांत गर्ग, सूरज बैगा, राजकुमार विश्वकर्म, माखन चंद्रा, सूरज, प्रकाश श्रीवास, प्रयाग विश्वकर्मा, त्रिवेणी राम विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, हीरा साहू, प्रकाश साहू, विजय साहू, राघवेंद्र पाठक, प्रकाश बैगा, बिसाहू लाल साहू, संदीप जायसवाल, जितेंद्र कुमार, संजय साहू, गणेश साहू, दीन दयाल, गुलाब दास, दिलबाग़ सिंह,जयसिंह, समारु राम सहित अन्य ने एचएमएस का दामन थामा। इंटक यूनियन मे शामिल सक्रिय पदाधिकारी ने फिर से एचएमएस संगठन पर भरोसा जताया और पूरे उत्साह के साथ संगठन से जुड़े। समारोह के अंत में महामंत्री अशोक साहू ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त कर विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में कुसमुंडा क्षेत्र में एचएमएस का परचम और भी मजबूती से लहराएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम नये सदस्य-नया जोश-नया हुंकार था। जिसका तात्पर्य नये टीम के साथ नये लोगों का जुड़ना संगठन पर विश्वास जताना रहा, जिसमे शत-प्रतिशत सफलता मिली और एचएमएस संगठन को निःसंदेह मजबूती मिली है। इसी कड़ी में माइनिंग सुपरवाइजर वासु मंडल, अनील केशरी, कुलदीप, अभिषेक मंडल, दीपक, विशाल, अभिषेक मिश्रा, नीरज, हरनारायण, अविनाश मेश्राम ने पुरजोर विश्वास के साथ सदस्यता ग्रहण की। 13 मार्च / मित्तल