नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में व्यावसायिक ईंधन की आपूर्ति बाधित होने से 70 प्रतिशत से अधिक रेस्तरां प्रभावित हैं। सिलेंडर की कमी के कारण कई रेस्तरां अनियमित रूप से खुल रहे हैं या सीमित सेवाएं दे रहे हैं। व्यावासयिक ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने से दिल्ली के 70 प्रतिशत रेस्तरां का संचालन प्रभावित है। दिल्ली में 50 हजार से अधिक रेस्तरां, बार, पब है। रेस्तरां संचालन के जानकारों के अनुसार, इसमें से 70 प्रतिशत का कामकाज एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित है। उनमें से दो से ढाई हजार रेस्तरां ऐसे हैं, जो सिलिंडर की उपलब्धता के अनुसार, कभी खुल तो कभी बंद हो रहे हैं। जबकि, दो हजार से अधिक ने या तो दोपहर या रात्रि में ही रसोई का संचालन सीमित किया हुआ है। जबकि, बार संचालक रात्रि सेवा को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी तरह, अधिक समय में पकने वाले व्यंजनों को अपने मेन्यू से हटा दिया है। साथ ही व्यंजनों की दरें बढ़ा दी है। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह के अनुसार,व्यावसायिक सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते रेस्तरां संचालक काफी मुश्किल में हैं। किसी प्रकार सिलिंडर का जुगाड़ कर उसे चलाने की कोशिश में है। लेकिन हालात में सुधार नहीं आ रहा है। उधर, व्यावसायिक ईंधन की कमी के चलते शादी समेत अन्य समारोह को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि, कैटरर्स नई बुकिंग लेने से मना करने लगे हैं। पहले से बुकिंग के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है।