बिलासपुर (ईएमएस)। रतनपुर क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक ओर शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, वहीं दूसरी ओर न्यायालय में लंबित मामलों की निकाल के लिए विशेष अभियान चलाकर 9 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडकऱ अदालत में पेश किया। शराब के लिए मांगे पैसे, मारपीट रतनपुर थाना क्षेत्र के भेंड़ीमुड़ा निवासी शुभम राव मराठा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 10 मार्च 2026 को वह रानीगांव की ओर से लौट रहा था। इसी दौरान करैहापारा के विकास उर्फ विक्कू रावत और राजा कश्यप उर्फ शनि ने रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इंकार करने पर दोनों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायत मिलते ही रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की। चंद घंटे में दोनों आरोपी जेल भेजे गए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्कू रावत और राजा कश्यप उर्फ शनि निवासी करैहापारा रतनपुर के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वारंटियों के खिलाफ अभियान, 11 आरोपी कोर्ट में इधर न्यायालय में लंबित प्रकरणों की निकाल के लिए रतनपुर पुलिस ने अलग से अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 9 स्थायी वारंटी और 2 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। नवपदस्थ प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई दोनों कार्रवाइयों में रतनपुर थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। टीम में निलेश पाण्डेय, पवन सिंह, नीलाकर सेठ, गजेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, कौशल खुटे, धीरज कश्यप, गोविंद जायसवाल, हरिशंकर चंद्रा, आकाश डोंगरे और अनिषा कश्यप सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। मनोज राज 13 मार्च 2026