क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए प्रस्तावित 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विष्णु देव साय को इस पावन यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस विशेष यात्रा को लेकर बिलासपुर में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कुछ दिन पहले सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में आयोजित पंजीयन के दौरान महज कुछ ही घंटों में 1008 सीटें भर जाने से रामभक्तों की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं तथा अयोध्या राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती का भी भगवान राम से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है और ऐसी यात्राएं समाज में श्रद्धा, संस्कृति और एकता की भावना को मजबूत करती हैं।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा युवा मोर्चा नेता रौशन सिंह भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार 25 मार्च को सुबह 11 बजे बिलासपुर के पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं। मनोज राज 13 मार्च 2026