राज्य
13-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने के लिए समर एक्शन प्लान-2026 तैयार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समीक्षा बैठक में सभी इलाकों में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिल्ली सरकार गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत से निपटने के लिए एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है, लेकिन उत्पादन समान रहता है। ऐसे में सरकार ने समर एक्शन प्लान तैयार किया है, ताकि दिल्ली के सभी इलाकों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके, पानी की कमी वाले क्षेत्रों में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय बैठक में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के समर एक्शन प्लान-2026 की समीक्षा की। इस दौरान जल मंत्री प्रवेश वर्मा, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशल राज शर्मा और सरकार व बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जानकारी दी गई कि दिल्ली की आबादी करीब 2.5 करोड़ है और मानक के अनुसार राजधानी को प्रतिदिन लगभग 1,250 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में लगभग 1,000 एमजीडी पानी उपलब्ध हो रहा है। इस अंतर को ध्यान में रखते हुए गर्मियों के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि दिल्ली की आबादी करीब 2.5 करोड़ है और मानक के अनुसार राजधानी को प्रतिदिन लगभग 1,250 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में लगभग 1,000 एमजीडी पानी उपलब्ध हो रहा है। इस अंतर को ध्यान में रखते हुए गर्मियों के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/मार्च/2026