इन्दौर (ईएमएस) केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के साथ एलपीजी एवं अन्य गैसों की आपूर्ति एवं स्टाक के बारे जारी बयानों के अलावा स्थानीय प्रशासन की अपीलों के बावजूद अमेरिका इजरायल और इरान युद्ध का असर आम अवाम के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्थानीय प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद शहर में गैस टंकियों की किल्लत और आपूर्ति को लेकर मच रहें घमासान के बीच विवाद और मारपीट भी शुरू हो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी है। बात थाने तक भी पहुंच गई है। ऐसा ही एक मामला द्वारकापुरी थाने में दर्ज किया गया जिसमें गैस टंकी बेचने की बात को लेकर दो युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार फरियादी कुलदीप ने आरोपी आर्यन और प्रवीण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते पुलिस को बताया कि गैस टंकी बेचने की बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ विवाद शुरू किया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपना आपा खो उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिये। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। और जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 13 मार्च 2026