भोपाल(ईएमएस)। देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी करीब दस फीट दूर जाकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मनीखेड़ी गुनगा में रहने वाले मोहर सिंह रैकवार पेशे से खेती-किसानी करते थे। बीती सुबह सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी उमा बाई के साथ बाइक पर सवार होकर मनीखेड़ी से रिश्तेदारों के घर ग्राम नंदगांव जा रहे थे। रास्ते में तरावली जोड़ के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहॉ से बाद शव परिवार वालो को सौपं दिये गये। वहीं हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जुनेद / 13 मार्च