क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


बोली- शादी के लिये आरोपी को 2 के लिए छोड़ो या कस्टडी में कराओ शादी भोपाल(ईएमएस)। पुजारी को किडनेप कर हनीट्रैप मामले में फंसाकर रकम वसूलने वाले इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की मंडप से हुई गिरफ्तारी के बाद कोहेफिजा थाने का वातावरण उस समय काफी भावूक हो गया उसकी होने वाली पत्नि सीमा हाथो में मेंहदीं लगे हुए ही गुरुवार को थाने जा पहुचीं। उसने वहॉ मौजूद पुलिस कर्मियो से गुहार लगाई की यदि उसकी शादी की हल्दी से लेकर सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं, घर में मेहमान मौजूद हैं, सिर्फ फेरे लेना ही बाकी थी। उसका कहना था की इस सबमें मेरी क्या गलती है, यह शादी नहीं हुई तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा ने फरियाद लगाई की या तो उसके होने वाले पति को शादी के लिये 2 घंटे के लिए रिहा कर दो नहीं तो थाने में कस्टडी में ही फेरे करा दो। वह थाने में खड़ी होकर आरोपी दूल्हा आकाश से मिलने की गुहार लगाती रही। हालांकि, पुलिस ने उसे काफी समझाइश देते हुए उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। वहीं कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली। - होने वाली पत्नि को है आकाश के अपराधी होने की जानकारी पुलिस के मुताबिक होने वाली पत्नि सीमा आकाश के ही मोहल्ले में रहती है। दोनों के बीच करीब 6 साल से प्रेम प्रसंग था। सीमा और आकाश की लव मैरिज होने वाली थी। आकाश के अपराधों की सीमा को सारी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि आकाश पर हत्या सहित 12 से ज्यादा मामले विचाराधीन हैं। मजदूर परिवार से संबध रखने वाली सीमा को आकाश ने भरोसा दिलाया था, कि शादी के बाद वह अपराध की दुनिया से पूरी तरह दूर हो जायेगा। और ईदगाह हिल्स इलाके को छोड़कर पत्नि के साथ किसी दूसरी जगह जाकर नई जिंदगी शुरू करेगा। - गैंगस्टर आकाश को मंडप से उठाया था पुलिस ने गौरतलब है कि थाना इलाके में सक्रिय इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी युवती सीमा से बुधवार दोपहर को होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे उठा लिया। गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके साथियों को भी पकड़ा गया था। गिरोह ने मिलकर एक पुजारी को किडनैप किया था। बाद में उसे हनीट्रैप में फंसाकर झूठे प्रकरण में जेल भेजने की धमकी देकर पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए वसूल कर उसे छोड़ दिया था। बाकी 7 लाख रुपए 5 किस्तों में देने की बात तय की गई थी। - शादी के लिये पैसा अंरेज करने के लिये किया था पूजारी को किडनैप मामले में पुलिस आकाश और उसके पांच साथियों राजमजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खानगे और अमित ओसवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और फोन भी जब्त करना है, इसलिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। सरगने आकाश ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। वसूली गई रकम का कुछ हिस्सा हल्दी वाले दिन शादी में खर्च कर दिया गया था। उसके साथी आकाश उपाध्याय ने पुजारी को किडनैप कर वसूली का आइडिया दिया था। वह पुलिस तक न पहुंचे, इसके लिए उसे रेप केस में फंसाने और एक लड़की को पुजारी तक पहुंचाने की पूरी प्लानिंग आकाश उपाध्याय ने की थी। उसे बंधक बनाकर तौफीक उर्फ शूटर के ईदगाह हिल्स मल्टी स्थित फ्लैट में रखा था। - गिरोह के बदमाशो का परिचित था फरियादी अधिकारियो के अनुसार जॉच में सामने आया की 26 वर्षीय पुजारी संजीव नगर में रहता है। उसकी दोस्ती आकाश भूरा गिरोह के सदस्य आकाश उपाध्याय से थी। आकाश ने 10 मार्च 2025 को पुजारी को जैन नगर स्थित अपने कमरे पर बुलाया और कहा कि एक परिचित युवती को लालघाटी से पिक कर यहां तक ले आओ। वह उसके बताए अनुसार युवती को कमरे तक लेकर आया। बाद में वहॉ पहुचें आरोपियों ने पुजारी को पीटते हुए कहा कि बचना है, तो 8 लाख रुपए दो। इसके बाद आरोपी जबरन उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। वाजपेयी नगर की एक मल्टी में स्थित तौफीक के फ्लैट में पुजारी को बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपियों ने उसके भाई को कॉल कर भाई को बचाने के एवज में 50 हजार रुपए ऑनलाइन वसूले और बाकी साढ़े सात लाख रुपए पांच किस्तों में देने के लिए कहा था। बात नहीं मानने पर लड़की को थाने भेजकर रेप केस दर्ज कराने की धमकी दी गई। 50 हजार रुपए वसूलने के बाद आरोपियों ने फरियादी को छोड़ दिया। इसके बाद 11 मार्च को पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुजारी को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली के आरोप में गिरोह की सदस्य युवती की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। - भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या का आरोपी है आकाश भोपाल में 18 मार्च 2024 को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी था। इसी मामले में करीब 18 महीने जेल में रहने के बाद चार महीने पहले आकाश जमानत पर रिहा हुआ था। सुरेंद्र की हत्या भोपाल सेंट्रल जेल के मेन गेट द्वार के पास की गई थी। सुरेंद्र अपने एक साथी को पैरोल खत्म होने के बाद जेल छोड़कर लौट रहा था, तभी आकाश के इलीगल गैंग के गुर्गों ने उस पर हमला कर हत्या कर दी थी। - कई सालो से आंतक है इलीगल गैंग का गर्दन पर इलीगल का टैटू बनवा रखा है बदमाशो ने इलीगल गैंग 2018 से सक्रिय है। गैंग में वाजपेयी नगर की मल्टी के करीब 50 से अधिक युवक शामिल हैं। सभी ने अपनी खास पहचान बनाने गर्दन पर इलीगल का टैटू बना रखा है। गिरोह इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा पर हत्या सहित 31 केस दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस गिरफ्त में आए गिरोह के अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधिक केस दर्ज हैं। इलीगल गैंग अवैध शराब की तस्करी, अड़ीबाजी, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, जुआ और सट्‌टे जैसै अवैध गोरखधंधे में लिप्त है। आकाश पर ड्रग तस्करी, सुपारी लेकर मारपीट करने, हत्या सहित 31 अपराध भी दर्ज हैं। जुनेद / 13 मार्च