राज्य
14-Mar-2026
...


- विजयेन्द्र घाटगे ने की पुलिस सुरक्षा की मांग इन्दौर (ईएमएस) शहर के बेखौफ बुलंद बदमाशों मतलब जबरन अडी डालकर मेटर निपटाने वालें इन तथाकथित बदमाशों की नजर अब वेटरनर फिल्म अभिनेता विजेन्द्र घाटगे के जमीन विवाद पर भी पड़ गई है। जिसके चलते विजयेंद्र घाटगे ने इन कब्जाधारियों से खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस सुरक्षा मांग करते कोर्ट मे याचिका भी दायर की थी। जिस पर कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर विजयेन्द्र घाटगे को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। ज्ञात हो कि अपने वक्त के बुलंद फिल्म अभिनेता विजेन्द्र घाटगे महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी सीता राजे घाटगे के बेटे हैं, इस हिसाब से वे होलकर राजवंश के है। उनके पिता कर्नल फतेहसिंहराव घाटगे महाराष्ट्र के कगल के मराठा शाही परिवार से थे। बता दें कि होलकर राजवंश के नाती विजयेन्द्र घाटगे की इन्दौर में जम्बूड़ी हप्सी इलाके स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में ही किसी अनहोनी की आशंका जताते घाटगे ने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के समक्ष अपने वकीलों के साथ पहुंचे विजयेन्द्र घाटगे ने उनको बताया कि जमीन पर जाने पर उन्हें कब्जाधारियों से खतरा महसूस होता है। उनका कहना है कि जमीन उनके मालिकाना हक की है और खेती के लिए दी गई थी, लेकिन संबंधित व्यक्ति व उसके परिवार ने कब्जा कर लिया। मामले में डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार मामले की जांच एसीपी गांधीनगर को सौंपी गई है और सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 14 मार्च 2026