राज्य
14-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हम इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, ताकि इस दुखद घटना की वास्तविकता सामने आ सके। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना संस्थान की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आईआईटी दिल्ली के प्रथम वर्ष के बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हर्षित स्वामी के दुखद और असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक घटना है, जिससे एबीवीपी पूरी तरह मर्माहत है। एबीवीपी ने कहा कि इस कठिन समय में दिवंगत छात्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि वे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हम इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, ताकि इस दुखद घटना की वास्तविकता सामने आ सके। एबीवीपी का मानना है कि छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना संस्थान की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही एबीवीपी यह भी मांग करती है कि संस्थान-प्रशासन छात्रों के लिए उपलब्ध काउंसलिंग और सहायता तंत्र को ठीक करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वहीं आईआईटी दिल्ली ने भी प्रथम वर्ष के स्नातक छात्र के दुखद और असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया। छात्र का शव गुरुवार सुबह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट स्थित उसके कमरे में मिला था। दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। आईआईटी दिल्ली ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संस्थान मृतक के परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/मार्च/2026