क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। शहर के सेन चौक के सकरे मार्ग पर सब्जी का पसरा लगने और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यहां लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सब्जी खरीदते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से यात्री बसों सहित अन्य बड़े वाहनों का भी आवागमन होता है। बावजूद इसके पिछले कुछ वर्षों से इस संकरे रास्ते पर लगातार सब्जी विक्रेताओं का पसरा लग रहा है। इसके साथ ही लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता और संकरा हो जाता है। बताया जा रहा है कि सिंधी धर्मशाला मार्ग तक कई स्थानों पर इसी तरह की अव्यवस्था देखने को मिल रही है। सड़क किनारे सब्जी बेचने के साथ वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को लेकर नगरपालिका कांकेर से व्यवस्था सुधारने और यातायात को सुचारू बनाने की मांग की है।