- पट्टा नाम जल्दी करवाने मांगें थे एक लाख इन्दौर (ईएमएस) जमीन का पट्टा जल्दी बनाने के लिए पांच हजार रुपए रिश्वत मांगने वाली महिला पटवारी भारती राजपूत पति दीपक राजपूत उम्र बत्तीस साल को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ट्रैप कार्रवाई करते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भारती राजपूत भानगढ़, राजस्व मंडल सरदारपुर (धार) में पदस्थ है। लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार लक्ष्मण कुमावत निवासी ग्राम कुमारिया खेड़ी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराते बताया था कि ग्राम कुमारिया खेडी में जिस जगह उसने मकान बनाया है, उसके पीछे की जमीन जिस पर उसका ही कब्जा है उसका पट्टा उसके नाम होना है। उसकी कार्रवाई चल रही है। पट्टा नाम जल्दी करवाने के लिए पटवारी भारती राजपूत ने उससे एक लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त एसपी डॉ. सहाय ने शिकायत सत्यापन पश्चात सही पाएं जाने पर लोकायुक्त इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास के नेतृत्व में टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से एक ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी पटवारी भारती राजपूत को पहली किश्त के रुप में पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोच उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई। आनंद पुरोहित/ 14 मार्च 2026