राज्य
14-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली शराब घोटाले मामले में आरोपमुक्त हुए दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने आज राउज एवेन्यू कोर्ट में 50-50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड जमा किया है। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में आरोपमुक्त किए जाने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में श्योरिटी बॉन्ड जमा किया। अदालत के आदेश के अनुसार दोनों नेताओं ने 50-50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड भरा है। दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें आरोपमुक्त करते हुए 50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था, जिसके बाद दोनों नेताओं ने अदालत में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए यह बॉन्ड जमा किया है।