राष्ट्रीय
14-Mar-2026


डॉ. सत्या की सीनियर रेजिडेंट से किसी बात को लेकर हुई थी नोक-झोक वाराणसी,(ईएमएस)। वाराणसी में एक जूनियर डॉक्टर ने करीब 100 से ज्यादा इंसुलिन के इंजेक्शन लगा लिए। साथी दोस्तों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां उसे वेंटिलेंटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की मानें तो उनकी किडनी पर असर हुआ है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन डॉ. सत्या की सीनियर रेजिडेंट से किसी बात को लेकर नोक-झोक हुई थी और तभी से वह डिप्रेशन में थीं। बिहार की रहने वाली डॉ. सत्या (25) आईएमएस-बीएचयू के सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर हैं। वह ट्रामा सेंटर के पीछे किराये से रहती हैं। जानकारी के मुताबिक बीएचयू में डॉक्टरों ने देखने के बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में एडमिट कराया गया। जहां सत्या की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि इंसुलिन ने किडनी पर असर किया है। सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर सत्या के खुदकुशी करने के प्रयास की जानकारी मिली है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। सत्या के होश में आने के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा। सिराज/ईएमएस 14मार्च26 ---------------------------------