लेख
15-Mar-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि, द्वादशी, सोमवार, घनिष्ठा नक्षत्रे, शिशिर योगे, तैतिल करणे, मकर की चंद्रमा, प्रदोष व्रत, पंचक प्रारंभ, दिन के 4/24 तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, दार्शनिक, एमबीए, एमसीए करने वाला, कुशल वक्ता, धनी-मानी, उत्तम वृत्ति वाला, शासक-प्रशासक, बैक कर्मचारी, उद्योगपति होगा। मेष राशि :- व्यय, बाधा, स्वभाव में उद्विघ्नता, दु:ख तथा कष्टप्रद स्थिति बनेगी, धैर्य रखें। वृष राशि :- योजनायें पूर्ण होंगी, धन का व्यय, व्यवसायिक लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। मिथुन राशि :- किसी आरोप से बचें, कार्यगति मंद रहेगी, क्लेश व अशांति का वातावरण रहेगा। कर्क राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, कार्यगति में सुधार होगा, चिन्ता कम होगी। सिंह राशि :- मनोबल उत्सावर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कन्या राशि :- सामर्थ्य और धन अस्त-व्यस्त होगा, सतर्कता से कार्य अवश्य ही निपटा लें। तुला राशि :- मान-प्रतिष्ठा, सुख के साधन बनेंगे, स्त्री वर्ग से सुख और शांति अवश्य होगी। वृश्चिक राशि :- अग्नि, चोटादि का भय, व्यर्थ भ्रमण व धन का व्यय होगा, बनते कार्य रुकेंगे। धनु राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, विद्वेश तथा भय बना ही रहेगा। मकर राशि :- विवादग्रस्त होने से बचिये, तनाव, अशांति, मानसिक क्लेश रहेगा। कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, इष्ट मित्र सुखवर्धक अवश्य होगा। मीन राशि :- भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति, दिन उत्साह से बीतेगा, मनोवृत्ति उत्तम बनेगी ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका