क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुल्तानपुरी थाने के दो हवलदारों को एक शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इन पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी जारी रखने की अनुमति देने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुल्तानपुरी थाने में तैनात दो हवलदार को एक शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 13 मार्च को इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से उसकी ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति देने के बदले 20 की रिश्वत की मांग की थी। वहीं, केस दर्ज करने के बाद सीबीआई ने 13 मार्च को ही दोनों आरोपितों को शिकायतकर्ता से पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026