- 50 लोगों पर की गई चालानी कार्यवाही कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विशेष कार्यवाही की गयी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इमलीडुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही करते हुए को पकड़ लिया। कथित आरोपी के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने गौ माता चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाने वाले 2 चालकों पर भी धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने कहा हैं कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। 15 मार्च / मित्तल