अंतर्राष्ट्रीय
15-Mar-2026


-ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजराइली पीएम नेतन्याहू को दी धमकी तेहरान,(ईएमएस)। ईरान ने रविवार को इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की धमकी दी है। वहीं, मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के 16वें दिन भी ईरान ने इजराइल पर जोरदार हमले किए। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा कि अगर यह बच्चों का हत्यारा अपराधी जिंदा रहता है तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे। ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर सवाल उठाने वाली पोस्ट्स सामने आई हैं। कई यूजर्स ने उनकी 12 मार्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को लेकर चिंता जताई है। मीडिया रिपोर्ट केक मुताबिक इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि उनके एक हाथ में छह उंगलियां हैं, जिससे यह शक पैदा हुआ कि इसे एआई का इस्तेमाल करके एडिट किया गया है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले शुरू होने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हत्या करने की परोक्ष धमकी दी थी और इस सैन्य हमले का बचाव किया था। नेतन्याहू ने कहा कि मैं उन कदमों का विस्तार से जिक्र नहीं करूंगा जो हम उठा रहे हैं। हम इस शासन को उखाड़ फेंकने के लिए सबसे अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर रहे हैं, लेकिन मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि मैं आपको पूरे यकीन के साथ यह नहीं कह सकता कि ईरान की जनता इस शासन को उखाड़ फेंकेगी, क्योंकि कोई भी शासन अंदर से ही उखाड़ा जाता है। सिराज/ईएमएस 15मार्च26 ------------------------------