क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


- इसी कारण पुराने भोपाल में जल आपूर्ति की गंभीर समस्या –मो. जहीर भोपाल(ईएमएस)। आने वाले दिनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर कई इलाको के जल संकट में आने का अनुमान है, हालांकि इससे निपटने के लिये प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है, और इसी कड़ी में बीते दिनो नलकूप खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। वहीं पुराने शहर के कई इलाको में जल संकट की आहट होने लगी है, तेज गर्मी में पाइप लाइन में खराबी आ जाने पर पानी को लेकर कई क्षेत्रो में अफरा तफरी मच जाती है। इस होने वाले जल संकट का मुख्य कारण ओवर हैड वॉटर टैंक, वॉटर स्टोर टैंक और फिल्टर प्लांट को निगम प्रशासन द्वारा बिना किसी प्लानिंग के तोड़ दिया जाना है। और यही मुख्य कारण है की थोड़ी सी भी परेशानी होने पर पुराने भोपाल में जल आपूर्ति की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है। यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद जहीर का। रविवार को उन्होनें उत्तर वि.स. की वार्ड नंबर 8 की पार्षद रेहाना सुल्तान के साथ श्यामला हिल्स फिल्टर प्लॉट का औचक निरिक्षण किया। जहीर ने बताया की निरीक्षण के दौरान कई गंभीर जानकारियां सामने आई। जिसके कारण लगभग आधे पुराने भोपाल में पानी की समस्या बनी रही है। इसका मुख्य कारण निगम प्रशासन द्वारा बिना सोचे समझे ही साल 2014-15 में में लगभग 9 से 10 लाख लीटर की पानी की टंकी तोड़ दी गई, साल 2025-26 में पानी का लगभग 2.50 लाख गैलन (10 लाख लीटर) क्षमता वाला वॉटर स्टोर टैंक तोड़ दिया गया और साल 2025-26 में ही पानी फिल्टर प्लांट जिसकी क्षमता 3एमजीडी थी उसे भी तोड़ दिया गया। - कौन सी प्लानिंग से तोड़े गये इसका कोई जवाब नहीं कॉग्रेस नेता जहीर ने आगे कहा की मैदानी तौर पर पानी की समस्या से निपटने के लिये यही सबसे बड़ा हथियार साबित होते है। क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी की पानी स्टोट और सप्लाई के इन स्रोतो को तोड़ दिया जाएगा तो पानी की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। वहीं उन्होनें यह भी सवाल उठाया की अगर नई पानी की टंकी स्टोरेज टैंक फिल्टर प्लांट बनाना था, तो नई टंकी बनने से पहले पुरानी टंकी को क्यो तोड़ा गया। उन्होने जब इस विषय में जब अधिकारियों से चर्च की तब अधिकारियों के पास भी कोई पर्याप्त जवाब नहीं था - दी आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी कॉग्रेसं नेता जहीर का कहना है, की यह कार्य बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। गर्मी के दौर में आमजन के परेशानी को देखते हुए शासन को बिना किसी आगामी योजना के ऐसा कदम नहीं उठाना था। उन्होनें चेतावनी दी की यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो कॉग्रेसं पार्षद सहित वार्ड के रहवासी आंदोलन कर नगर निगम मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जुनेद / 15 मार्च