भोपाल(ईएमएस)। टीलाजमालपुरा थाना इलाके में पतंग काटने की बात पर दो किशोरो में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के परिवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान डंडे और चाकू से हमला होने से दोनों पक्षों को चोट आई है। पुलिस ने काउंटर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 16 साल का किशोर कांग्रेस नगर टीला जमालपुरा में रहता है। इसी इलाके में एक अन्य नाबालिग रहता है। दोनों शुक्रवार शाम पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान एक ने दूसरे की पतंग काट दी। नाबालिग रोता हुआ घर गया और भाई को बताया। भाई पतंग काटने वाले नाबालिग को समझाइश देने पहुंचा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी उसके साथ में हसीन और साहिल भी आ गए। इसी बीच उन्होंने डंडा से हमला कर दिया। दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने हो गए। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से चाकू से हमला किया गया है। चाकू नाबालिग को लगा है। उसे गंभीर चोट आई है। जुनेद / 15 मार्च