रायपुर (ईएमएस)। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 स्थित चुनाभट्टी में सर्वशिक्षा अभियान के तहत लगभग 9 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धारित शासकीय प्राथमिक शाला चुनाभट्टी के नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहन एंटी, जोन 2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने विद्यालय के विकास के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यहां मिडिल स्कूल शुरू करने तथा अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये का स्वेच्छानुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलना चाहिए। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/15 मार्च 2026