ग्वालियर ( ईएमएस ) | कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देशन में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने रात के समय सिरोल हाइवे पर अवैध खनिजों का परिवहन करने वालों क खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान छह डंपरों को गिट़टी का अवैध परिवहन करते हुए पकडा है। सभी डंपरों को सिरोल थाने में रखवाया गया है। जिले में अभी तक अवैध उत्खनन, परिवहन के 345 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनसे 6 करोड़ से अधिक की जुर्माना राशि वसूली गई है। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर पूरे जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार अवैध उत्खनन, परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी घनश्याम यादव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार की रात सिरोल हाइवे पर चैकिंग पाइंट लगाया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे गिटटी से भरे 6 डंपरों को रोक कर उनके कागज चैक किए गए, किसी भी डंपर चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिसके चलते खनिज का अवैध परिवहन करने वाले सभी 6 डंपरों को मध्यप्रदेश गौंण अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन, भंडारण नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। जप्त किए गए सभी डंपरों को सिरोल थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है।