क्षेत्रीय
15-Mar-2026


स्वर्ण समाज के पदाधिकारी की समझाइश के बाद की घोषणा, प्रशासन ने ली राहत की सास उज्जैन (ईएमएस)। अखिल भारतीय स्वर्ण समाज मोर्चा के उज्जैन जिला इकाई द्वारा यूजीसी जैसे काले कानून के विरोध में चलाए गए आंदोलन के अंतर्गत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उज्जैन संभाग अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश प्रेस क्लब उज्जैन संभाग अध्यक्ष एवं सांध्य दैनिक माटि की महिमा के सम्पादक महेंद्र सिंह बेस के द्वारा 15 मार्च को शाम 5:00 बजे टावर चौक पर आत्मदाह किए जाने की घोषणा की गई थी। इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय स्वर्ण समाज मोर्चा के उज्जैन जिला इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में वेद नगर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें राजपूत सरदार पत्रकार महेंद्र सिंह बेस के द्वारा आत्मदाह के आंदोलन को लेकर समझा इस देकर घोषणा वापस करवाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए उज्जैन जिला इकाई के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के बाद अब जीने का अवसर है इस तरह से आत्मदाह कर किसी भी आंदोलन को सफल नहीं किया जा सकता। ब्राह्मण समाज की ओर से पंडित तरुण उपाध्याय ने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट ने इस काले कानून को लेकर संज्ञान लिया है उनका निर्णय आने तक ऐसे किसी भी आंदोलनात्मक कदम की आवश्यकता नहीं है। वैश्य समाज की ओर से पत्रकार राजकुमार अग्रवाल ने कहां की सनातन धर्म हमें आत्मदाह के लिए इजाजत नहीं देता है हम अपना आंदोलन राष्ट्रहित में सभी को साथ में लेकर आगे भी करेंगे। ईएमएस / 15/03/2026