- शातिर नकबजनो से किया चोरी गये चांदी का मसरूका कीमती करीबन 40 हजार रू.के जेवरात किये बरामद भोपाल(ईएमएस)1 दिनांक 12.03.2026 को फरियादी हेमराज पैरवाल पिता भागीरथ पैरवाल उम्र 45 साल निवासी तालाब के पास झुग्गी वस्ती ग्राम रापडिया कटारा हिल्स भोपाल जिला भोपाल कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्र.0064/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में चोरी हुए सोने चाँदी के जेवरात। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल संजय कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) भोपाल अवधेश गोस्वामी के द्वारा घटना का खुलासा करने हेतु आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देशानुसार में पुलिस उपायुक्त जोन-2 विवेक सिंह ,द्वारा चोरी व नकबजनी की घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। एडिश्नल डीसीपी जोन-2 गौतम सिंह सोलंकी,व एसीपी संभाग मिसरोद डां. रजनीश कश्यम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटारा हिल्स निरी.सुनील दुबे के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश देकर टीम लगाई गई। कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 12.03.2026 को फरियादी के मकान से अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना करने के पश्चात से फरार चल रहे थे,अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही केमरो की बारीकी से जाँच की गई तथा मुखविर लगाये गये। दिनांक 13.03.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो लंबे व दुबले पतले कद काठी के लडके रापडिया गांव के तालाब के पास शमशान के पास संदिग्ध अवस्था मे बैठे हुये है जिनकी तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचकर देखा तो दो लडके पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा नाम पता पुछने पर अपना नाम अखिलेश परमाल पिता जमनाप्रसाद उम्र 25 साल पता वार्ड न.85 रापडिया तालब के पास थाना कटारा हिल्स भोपाल 02. बंटी प्रजापति पिता विनोद प्रजापति उम्र 25 साल पता मन.110 सरकारी स्कूल के पास ग्राम रापडिया थाना कटारा हिल्स भोपाल का होना बताये जिनसे अप क्र 64/26 धारा 331(4)305(ए) बीएनएस में चोरी गये मसरूका के संबध मे पूछताछ किये जिसमे से अखिलेश परमाल इधर उधर की बाते करने लगा व बंटी प्रजाप्रति ने भी को संतोषप्रद उत्तर नही दिया जिनसे विस्तृत पूछताछ करने हेतु हमराह थाना लेकर आये पुनः विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपीगणो से चोरी का मसरूका चांदी के जेवरात कीमती करीबन 40 हजार रूपये का बरामद कर जप्त किया जाकर आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दाखिल कराया गया। बरामद सम्पत्तिः- चाँदी के जेवरात कीमती करीबन 40 हजार रूपये का जप्त किया गया। आरोपीगणः- 1. अखिलेश परमाल पिता जमनाप्रसाद उम्र 25 साल पता वार्ड न.85 रापडिया तालब के पास थाना कटारा हिल्स भोपालl 2. बंटी प्रजापति पिता विनोद प्रजापति उम्र 25 साल पता मन.110 सरकारी स्कूल के पास ग्राम रापडिया थाना कटारा हिल्स भोपालl सराहनीय भूमिकाः- निरी. सुनील कुमार दुबे,सउनि निर्मल विश्वकर्मा,प्रआऱ.राजा परिहार,प्रआऱ .विजय चौधरी, आर.संतप्रकाश पान्डेय, आर.मुकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही है । जुनैद / हरि / 15 मार्च, 2026