क्षेत्रीय
15-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर में बैरागढ़ क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा लाउखेडी सीवेज पम्प हाउस से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओव्हर ब्रिज निर्माण चल रहा है। जिससें यातायात दबाव अधिक होने की अशंका रहती है। आम जनता से अनुरोध है कि खजूरी बायपास से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन जिनकों बैरागढ़ में कोई काम-काज नहीं हो वे वाहन शहर में प्रवेश करने हेतु खजूरी बायपास से बायपास रोड का उपयोग कर मुबारपुर से दहिनें मुडकर गांधीनगर, लालघाटी होकर शहर में प्रवेश करें, इसी प्राकर शहर से बाहन निकलने हेतु लालघाटी,गांधीनगर, मुबारकपुर बायपास बायपास मार्ग का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर आवागमन करें,ताकि किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा से बचा जा सकें। आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा व्हाटस्ऐप.7587602055पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जुनैद / हरि / 15 मार्च, 2026