क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


...... साहू समाज सदैव से स्वावलंबी रहा है: मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा.... ​नर्मदापुरम (ईएमएस)। संस्कारधानी नर्मदापुरम के मालाखेड़ी स्थित शगुन गार्डन में रविवार को आराध्य देवी संत शिरोमणि माँ कर्मा देवी की जयंती पूर्ण गरिमा और अपार उत्साह के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने अपनी भव्यता से समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम छटा बिखेरी। भक्ति की पराकाष्ठा तब देखने को मिली जब श्रद्धाभाव के साथ भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। पूरा परिसर माँ कर्मा के जयकारों और भजनों से गुंजायमान हुआ। इस अवसर पर ​ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समाज को संबोधित किया। डॉ. शर्मा ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा कि साहू समाज सदैव से स्वावलंबी रहा है।समाज की महिलाएँ अपनी कर्मठता से न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज की दिशा और दशा तय करने में सक्षम हैं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, शैक्षणिक प्रतिभाओं और विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। साथ ही, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को भी उनकी निष्पक्ष सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए सामाजिक बंधुओं में सैकड़ों की संख्या में नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएँ और युवा इस महोत्सव का साक्षी बनने पहुँचे। कार्यक्रम में सामाजिक जनों में जगदीश प्रसाद साहू, सतीश साहू, आनंद साहू, बंसीलाल साहू, मोहनलाल साहू, पंकज साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया। आयोजन समिति से गौरव सेठ, किसान केशव साहू, चंदन साहू, नर्मदा प्रसाद साहू, मीनाक्षी अनिल साहू, कोमल साहू, संतोष साहू, राजेंद्र साहू, संजय साहू, देवेंद्र राठौर, लोकेश साहू, मनीष साहू ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/मोहने/ 15 मार्च 2026