ग्वालियर ( ईएमएस ) शहर के जनकगंज में लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पीछे चार दिन पहले हुई एक युवक की हत्या का खुलासा हो गया है। मृतक और हत्या का आरोपी होमोसेक्सुअल थे। मृतक के दोस्त ने उसे शराब पिलाकर खाना खिलाया और फिर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिस पर आरोपी ने दोस्त को निर्वस्त्र अवस्था में ऊपर से नाले में धक्का दे दिया। नाले में गिरने से युवक को सिर में चोट लगी और वह वहीं गिरकर रह गया। हत्या करने के बाद आरोपी चुपचाप वहां से निकलकर मंडी लौट आया और काम में लग गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो देखा कि घटना की शाम नाले की ओर दो युवक गए थे, लेकिन लौटते समय केवल एक ही दिखाई दिया। लौटकर आने वाले को गिरफ्तार करने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। शहर के जनकगंज में लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पीछे नाले में एक युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा होने की सूचना 13 मार्च की दोपहर को मिली। इस पर टीआई जनकगंज घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकालवाया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शव गल चुका था, इसलिए चेहरा साफ नहीं था और सिर पिलपिला हो गया था। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया और लाश की पहचान करना चुनौती बन गया। जब पुलिस को पता चला कि मृतक 11 मार्च से गायब है, तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 11 मार्च की शाम 6:26 बजे घटना स्थल के पास पुरानी सब्जी मंडी में दुकान के ऊपर से होते हुए दो युवक नाले की तरफ जाते नजर आए। एक युवक काले रंग का पेंट और शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा लाल रंग की टी-शर्ट और काले पेंट में था। पुलिस ने फुटेज आगे देखे तो रात 8:45 बजे काले पेंट-शर्ट वाला युवक वापस आ गया, लेकिन दूसरा युवक लौटकर नहीं आया। फुटेज जांच में पता चला कि जो लौटकर नहीं आया वह मोनू गौड़ था। वापस आने वाले युवक की पहचान के लिए पुलिस ने फुटेज सब्जी मंडी में दिखाई, जिससे पता चला कि वह मोनू गौड़ के साथ रहने वाला 25 वर्षीय करन पाल उर्फ लल्ला, पुत्र नंदलाल पाल, निवासी संजय नगर पानी की टंकी है। पुलिस जब मंडी पहुंची, तो आरोपी वहीं बैठा मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। जांच में पता चला कि मृतक, गोल पहाड़िया तिघरा रोड का रहने वाला 31 वर्षीय मोनू गौड़ पुत्र राजू गौड़ है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की बहन और भाई ने उसकी पहचान की। जांच में पता चला कि वह 11 मार्च से घर नहीं आया था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक पल्लेदार था और लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में काम करता था। जब पुलिस पुरानी सब्जी मंडी पहुंची, तो दबी जुबान में उन्हें पता चला कि मृतक मोनू गौड़ होमोसेक्सुअल था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के निर्वस्त्र मिलने की घटना पर अनहोनी की आशंका जताई। इसी बीच पुलिस को शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें यह भी पता चला कि मृतक होमोसेक्सुअल था और उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई। जब पुलिस को पता चला कि मृतक 11 मार्च से गायब है, तो उन्होंने CCTV कैमरे खंगाले। 11 मार्च की शाम 6:26 बजे घटना स्थल के पास पुरानी सब्जी मंडी में दुकान के ऊपर से होते हुए दो युवक नाले की तरफ जाते नजर आए। एक युवक काले रंग का पेंट और शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा लाल रंग की टी-शर्ट और काले पेंट में था। पुलिस ने फुटेज आगे देखे तो रात 8:45 बजे काले पेंट-शर्ट वाला युवक वापस आ गया, लेकिन दूसरा युवक लौटकर नहीं आया। फुटेज जांच में पता चला कि जो लौटकर नहीं आया वह मोनू गौड़ था। वापस आने वाले युवक की पहचान के लिए पुलिस ने फुटेज सब्जी मंडी में दिखाई, जिससे पता चला कि वह मोनू गौड़ के साथ रहने वाला 25 वर्षीय करन पाल उर्फ लल्ला, पुत्र नंदलाल पाल, निवासी संजय नगर पानी की टंकी है। पुलिस जब मंडी पहुंची, तो आरोपी वहीं बैठा मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया।