नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में खासतौर पर सर्दियों में वायु प्रदूषण के स्तर बढ़ने से होने वाली परेशानी को देखते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 24 और सड़कों पर मिस्ट स्प्रे प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लेकर कार्य शुरू कर दिया है। एनडीएमसी इलाके में लोधी रोड और शांति पथ के साथ ही अफ्रीका एवेन्यू पर पहले ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे स्थापित किया जा चुका है। अब 24 और अन्य सड़कों पर यह कार्य शुरू होगा। निविदा और अन्य प्रक्रियाओं के बाद कार्यादेश देकर अक्टूबर से पूर्व ही इसे पूरा किया जाएगा। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि मिस्ट स्प्रे सिस्टम सड़कों के किनारे लगे बिजली के खंभों पर स्थापित किया जाता है। इन खंभों पर विशेष नोजल लगाए गए हैं, जो पानी की बेहद बारीक बूंदें हवा में छोड़ते हैं। यह बारीक फुहार हवा में मौजूद धूल के कणों और प्रदूषकों (पीएम 2.5 और पीएम 10) से चिपक कर उन्हें भारी बना देती है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि मिस्ट स्प्रे सिस्टम सड़कों के किनारे लगे बिजली के खंभों पर स्थापित किया जाता है। इन खंभों पर विशेष नोजल लगाए गए हैं, जो पानी की बेहद बारीक बूंदें हवा में छोड़ते हैं। यह बारीक फुहार हवा में मौजूद धूल के कणों और प्रदूषकों (पीएम 2.5 और पीएम 10) से चिपक कर उन्हें भारी बना देती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/मार्च/2026