क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति समाजजनों में जागृति लाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा एक वॉक थॉन का आयोजन किया गया। महासंघ के जूनी इंदौर स्थित कार्यालय से गांधीधाम गांधीनगर इंदौर तक की 11 किलोमीटर की इस वॉक वॉक थान में समाज के 100 से अधिक महिला-पुरुषों व युवाओं ने भाग लिया जिसका शुभारंभ जगदीशचंद्र जोशी ने किया। वॉक थॉन में महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महासचिव उमेश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, प्रहलाद दुबे, महेश शर्मा, धीरज दुबे, सुरेश दुबे, केडी परसाई, दिलीप दुबे, देवास से अनुराधा दुबे, जयंत शर्मा सहित अन्य समाजजन सम्मिलित हुए। प्रमोद दुबे ने आभार व्यक्त किया।