क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय उदासीन आश्रम परिसर में कल रविवार को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न चुनाव में आनंद गोधा विजयी हुए। निर्वाचन में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के 735 प्रतिनिधियों में से 633 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। मतदान पश्चात देर रात तक चली मतगणना में दिलीप पाटनी को 288 एवं आनंद गोधा को 315 मत प्राप्त हुए एवं 3 मत निरस्त हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश नरेंद्र जैन ने मतगणना पश्चात गोधा को 27 मतों से दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परिणाम की घोषणा होते ही सर्वप्रथम मतदान स्थल पर उपस्थित प्रतिद्वंदी प्रत्याशी दिलीप पाटनी एवं दिगंबर जैन समाजके वरिष्ठ टी के ,वेद,एम के जैन, शेखर छाबड़ा, बाहुबली पांड्या , डॉ जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू,कीर्ति पांड्या, मनोहर झांझरी, प्रदीप चौधरी सहित अनेकों सांसद प्रतिनिधियों ने पाटनी को हार और मोती माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस चुनाव को लेकर समाज में बहुत उत्साह था। आनंद पुरोहित/ 16 मार्च 2026