क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय नगर मुक्ति धाम के पास स्थित एक दुकान पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग और भंडारण किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने जब्ती की कार्रवाई की। दुकान के संचालक महेश साहू के यहां से 14.2 किलोग्राम के 8 घरेलू गैस सिलेंडर, 5 किलोग्राम के 6 छोटे सिलेंडर, 3 रिफिलिंग यंत्र और एक हैंगिंग तौल मशीन जब्त की गई। पूछताछ में महेश साहू ने बताया कि वे सकरी, तार बाहर और व्यापार विहार क्षेत्र की विभिन्न एजेंसियों से सिलेंडर प्राप्त करते थे। अधिकारियों ने इन एजेंसियों की भी जांच करने की बात कही है। मनोज राज 16 मार्च 2026