भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के थाना स्टेशन बजरिया से एक मामले में फरार चल रहे वारंटी की गिरफ्तारी पर पुलिस उसकी जानकारी देने या पकड़वाने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार नवाब सेंटिंग वाला पिता सैयद साजिद अली (58) मूल निवासी बाग फरहत अफजा थाना ऐशबाग और वर्तमान में गैस राहत कॉलोनी, थाना निशातपुरा इलाके का रहने वाला है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उसकी तलाश में थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले या पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को नगर पुलिस अधीक्षक जोन-1 की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। आरोपी के संबध में जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479990454 या थाना स्टेशन बजरिया के नंबर 9479990527 / 9479990523 पर दी जा सकती है। जुनेद / 16 मार्च