बेचने वाले तस्कर की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने एक शादी हाल संचालक के घर से एक रायफल और .22 की रायफल के साथ 99 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च वारंट जारी कराकर आरोपी के घर पर दबिश दी थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रो के मुताबिक पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को उस तस्कर की जानकारी दी है, जिससे उसने हथियार खरीदे है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी, कि ऐशबाग के अहाता मनकशा के पास स्थित आलम शादी हाल का संचालक आलम अली ने घर में अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखे हैं। पुख्ता खबर होने के बाद पुलिस ने सर्च वारंट के साथ शनिवार दोपहर आलम के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम को यहॉ से एक .22 बोर की हाई पॉवर रायफल और दो जिंदा कारतूस, एक .22 की रायफल और 97 जिंदा कारतूस मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। सूत्रो के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपी आलम ने बताया कि उसने अपने परिचित से दो रायफल और जिंदा कारतूस खरीदे हैं। पुलिस ने आरोपी आलम अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसे हथियार बेचने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्रो का कहना है की आलम ने जिस हथियार बेचने वाले तस्कर की जानकारी पुलिस को दी है, वह वन प्राणियों का शिकारी है, उसकी इंदौर वन विभाग की टीम लंबे समय से तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई और चौकानें वाले खुलासे हो सकते है। जुनेद / 16 मार्च